✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसड़ा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।दुर्घटना में मौत का शिकार व्यक्ति की पहचान दरौली थानाक्षेत्र के महुजा देवरिया टोला निवासी राजकुमार राम(55 वर्ष) के रूप में हुई है।घायलावस्था में राजकुमार को दरौली पीएचसी लाया गया जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया।सदर अस्पताल पहुचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है को राजकुमार यूपी के देवरिया जिले के लार बाजार के अपने बेटी के घर गया था वहां से वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था कि अगसड़ा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से ठोकर मार दिया। जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुचे और शव देख विलाप में डूब गये।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…