✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
एमएच नगर थाना की पुलिस द्वारा शराब से भरी स्कॉर्पियों को मैनेज कर छोड़ देने का मामला सामने आया है।जहां सोशल मीडिया पर भी शराब भरी स्कॉर्पियों पुलिस द्वारा छोड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि गस्ती के दौरान बुधवार की सुबह दिल्ली नंबर स्कॉर्पियों डीएल 4C/NB-2294 की गाड़ी में शराब बरामद कर पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियों थाने लायी थी।लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने अगले दिन थाना परिसर से स्कॉर्पियों को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस थाना क्षेत्र में चहुंओर धड़ल्ले से शराब का धंधेबाज होता है।जहां पुलिस को कार्रवाई करने के बजाय मैनेज कर ली जाती है। इसलिए एमएच नगर पुलिस को शराब कहीं भी नहीं दिखती है। इस प्रकार पुलिस की सांठ गांठ से शराब का धंधा काफी जोरों पर चल रहा है।इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने कुछ भी बताने से परहेज किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…