दरौली: हवन पूजा के साथ पंचकुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में चल रहे नौ दिवसीय पंचकुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को हवन पूजा के साथ हुई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस महायज्ञ में चित्रकूट से पधारे कामद गिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम स्वरूपाचार्य महाराज द्वारा सात दिनों तक श्रीरामकथा का मंगल गायन किया गया। वहीं पूर्व के दो दिनों प्रयागराज से पधारी मानस समीक्षा साध्वी अमृतानंदमयी द्वारा राम कथा का गायन किया गया। मौके पर अयोध्या मनीरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ऋषियों की भूमि है, यहां कण-कण में ईश्वर का वास माना गया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन जाने से देश में बहुत ही सकारात्मक माहौल बना है।

पूरे सनातन प्रेमियों को इस माहौल में भी सकारात्मक रहना चाहिए। वहीं साध्वी अमृतानंदमयी ने कहा कि परमात्मा राम ही इस जगत में जीवों के कल्याण कर सकते हैं। सभी मनुष्यों को भगवान राम का भजन अवश्य करना चाहिए। कथा के दौरान जगद्गुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने भक्तों, संतों की रक्षा के लिए किसी न किसी रूप में स्वयं आते हैं। कभी राम, कभी कृष्ण, कभी नृसिंह तो अन्यान्य स्वरूपों में इस धरा धाम पर वतरित होते हैं। अवतरित होने के बाद राक्षसों के अत्याचार को समूल समाप्त कर देते हैं। मौके पर यज्ञकर्ता महंत रघुनाथ दास जी महराज,काशीदास जी त्यागी महराज,मनोहर दास जी महराज, इस यज्ञ के यज्ञचार्य सह सम्पूर्णनंद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व वेदांत विभाग के विभागध्यक्ष पं सुधाकर मिश्र जी, डॉ विश्वेश्वर मिश्र, राकेश भार्गव, नीरज पाण्डेय, कृष्णनंद भट्ट, मुकुंद दास जी महराज, डॉ उमेश पाण्डेय,विजय यादव,संजय यादव समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024