✍️परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा सिनेमा हाल के समीप गुरुवार की देर रात्रि एक स्टेशनरी की दुकान में आग लगने नकद सहित लाखाें की संपत्ति जल कर राख हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मामले में पीड़ित दुकानदार सह आनंद नगर निवासी वर्गिस अब्राहम ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि कृष्णा सिनेमा के दक्षिण मेरा नया जीवन सेंटर के नाम से किताब की दुकान में 16 मई की रात्रि दुकान के पीछे से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की दीवार को तोड़कर मेरे काउंटर से करीब दस हजार रुपया चोरी कर ली गई थी। दुकान में लगभग तीस लाख रुपया के किताब, कापी समेत अन्य स्टेशनरी के सामान रखे हुए थे। जिसमें चोरों द्वारा आग लगा दी गई। इस घटना में सीसी कैमरा, चेक बुक, लेजर बुक, बिल बुक, बैटरी आदि सामान जलकर राख हो गए। अगलगी में लाखों की क्षति हुई है। इस मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…