परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित जैन उच्च विद्यालय खेल मैदान में शनिवार काे पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस-पब्लिक फैंसी मैच का आयोजन किया गया। पुलिस टीम की कप्तानी प्रशिक्षु दारोगा संजीत कुमार एवं पब्लिक टीम की कप्तानी मंटू तिवारी ने किया। खेल का उद्धाटन थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने टास कराकर किया। टास जीतकर पब्लिक इलेवन की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 212 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी पुलिस की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन पर सिमट गई।
इस प्रकार पब्लिक इलेवन की टीम 67 रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि खेल समाज और युवाओं में अनुशासन और सहनशीलता सिखाता है और इससे स्वच्छ और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है। इस अवसर पर अंचलाधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, वशिष्ठ सिंह, रामनिवास सिंह, विपिन महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…