बसंतपुर: महिला की मौत मामले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली टोला बसंतपुर में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई सारण भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार निवासी सुनील कुमार ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी बहन इंदु देवी की शादी कन्हौली टोला बसंतपुर निवासी मजिस्टर प्रसाद के साथ हुई थी।

शादी के बाद से दहेज में बाइक और रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरा नहीं होने पर बहन के साथ हमेशा मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। उसके ससुराल वालों ने शुक्रवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में उसे मृतका के पति मजिस्टर प्रसाद, देवर हरेंद्र प्रसाद, देवरानी प्रियंका देवी, ननद श्रीकांति देवी सहित आधा दर्जन लाेगों को आरोपित किया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद घर में ताला लगा सभी स्वजन फरार बताए जाते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026