परवेज अख्तर/सिवान: दरौली स्थित विंध्याचल राय के आवास पर शनिवार को राष्ट्रीय संगठन गंगा समग्र के उत्तर बिहार प्रांत के संगठन मंत्री जयकिशोर पाठक ने ग्रामीणों संग बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्था गंगा और गंगा की सहायक नदियों के पुनरुद्धार का काम करती है। इस दौरान उन्होंने शहर के दाहा (बाण गंगा), सोना(हिरंयवती), झरही, गंडक और सरयू नदी को अविरल व निर्मल करने का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि नदियों को माता मानने वाले देश में नदियों की दुर्दशा इसीलिए है कि हम सिर्फ पूजा करते हैं। नदियों की साफ-सफाई और नदियों में नाले का पानी नहीं गिराने के लिए भी समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी हमलोगों की है। बैठक में जिला सह संयोजक लक्ष्मीकांत पाठक, नंद कुमार ओझा समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…