दराैली: एसडीएआरफ की टीम ने किशोरी के शव को सरयू नदी से किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: दराैली स्थित सरयू नदी में शनिवार को स्नान करने के दौरान डूबी किशोरी का शव रविवार को एसडीएआरफ की टीम ने ढूंढ निकाला। शव मिलते ही स्वजन तथा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि दरौली निवासी सुरेश गोड़ की पुत्री अंकिता कुमारी शनिवार को सरयू नदी में स्नान करने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाने डूब गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। स्वजनों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। थानाध्यक्ष रौशन कुमार एवं सीओ विद्या भूषण कुमार भारती ने पानापुर के एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रविवार को पानापुर से एसडीआरएफ की टीम दरौली पहुंची और किशोरी की बरामदगी के लिए सरयू नदी के विभिन्न जगहों पर उसकी तलाश करती रही।

काफी प्रयास के बाद किशोरी का शव बरामद किया जा सका। शव मिलने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं मृतका की मां सरिता देवी समेत अन्य स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना के एसआइ अनिल सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दरौली के मुखिया लालबहादुर कुशवाहा ने मृतका की मां को अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार रुपये प्रदान किया तथा प्रशासन से मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। ज्ञात हो कि मृतका के पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026