दरौली: पत्नी ही निकली पति का हत्यारा, पांच माह बाद खुला राज, साजिश के तहत कराया था पति की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गौड़ी गांव में एक पत्नी ने उस पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए अपने ही पति को साजिश के तहत हत्या करवा दिया जब पत्नी को किसी के साथ अवैध संबंध होने पर पति ने इसका विरोध करता था। इस मामले के पांच माह बाद पुलिस ने हत्या मामले में संलिप्तता रखने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले की पांच माह पूर्व 30 नवंबर 2021 को गौड़ी गांव निवासी आल्हा यादव का 28 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र यादव रात्रि में अपने ससुराल किसी जरूरी काम से जा रहे थे तभी मुड़ा कर्मवार गांव के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया था।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या के पीछे अर्द्धांगीनी की बात कही थी। घटना के पांच माह बाद मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी सरिता देवी को अचानक दरौली थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल,एसआई कुमारी बंदना, संजीत कुमार और विनोद कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पत्नी ने रचा था हत्या की साजिश

जिस दिन युवक की हत्या की साज़िश रची गई थी उस पत्नी‌ अपने दो बच्चों के साथ मायके में थी।पत्नी को अपने पति के आने के समय और रास्ते की सारी जानकारी उपलब्ध थी। वही से बैठे-बैठे ही फोन के माध्यम से साजिश रची और अपने संपर्क में रहने वाले अवैध लोगों के माध्यम से पति की हत्या करवा दी। जब युवक के परिजनों द्वारा हत्या के पीछे उसकी पत्नी का शामिल होने की बात का ज़िक्र करते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके बाद दरौली थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने गुप्त सूचना के आधार पर मृतक की पत्नी सरिता देवी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया तथा अपने कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ किया। पुलिस द्वारा पुछे जा रहे तरह तरह के सवालों से सरिता देवी घबरा गई और डरने लगी तथा पहले इस घटना के पीछे खुद को निर्दोष बताया। लेकिन पुलिस ने अपने सभी तरीके आजमाए तो अपने पति के हत्या में खुद को संलिप्तता को स्वीकार कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026