दरौंदा: अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल, रेफर

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर जलालपुर गांव साई पेट्रोल पम्प के समीप बाइक सवार दो लोगो को अनियंत्रित पिकअप ने धक्का मार दिया. गंभीर अवस्था होने पर सीवान रेफर कर दिया गया. वही दूसरी सड़क दुर्घटना कोडारी कला गांव के समीप नवदुर्गा होटल के पास हुई. जहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर में जलालपुर कोनिया मठिया गांव निवासी कृष्णा गिरी एवं राजदेव गिरि अपने गांव से एनएच 531 पर चढ़ ही रहे थे कि छपरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दोनों लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

वही दूसरा घटना के संबध में बताया जा रहा है कि कोडारी कला गांव से ड्राइवर पिकअप अचानक एनएच 531 पर आ गया. जिसमे छपरा से सीवान की तरफ जा बाइक सवार अचानक टकरा गया. बाइक की गति तेज होने के कारण टक्कर होने के बाद युवक सड़क पर गिर गया. जिसमे व्यक्ति के हाथ टूट गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोन कर के एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनो लोगो को सीवान सदर अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया. वही घायल युवक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गासोपाली गांव निवासी जीउत शर्मा के 33 वर्षीय पुत्र ज्ञान शर्मा के रूप में हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026