परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाने की पुलिस ने टिकुलिया गांव में छापेमारी कर शराब बेचते तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से 115 लीटर महुआ देसी शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में टिकुलिया गांव निवासी सुनील दत्त राम, वीरेंद्र राम व अनिल गोड़ शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से गिरफ्तार सुनील दत्त राम शराब के नशे में धुत था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली में जांच के बाद युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीनों जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि सोमवार की रात टिकुलिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि वहां पर निर्भिक रूप से शराब बेची व पिलायी जा रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…