गुठनी: सरयू नदी में अधेड़ का उपलाता मिला शव

  • ग्रामीणों का कहना था कि अधेड़ का शव नदी किनारे मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा हुआ था
  • मछुआरों व किसानों की सूचना पर मिली जानकारी
  • तमाम कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई
  • 10 से 15 घंटे के बीच रहा नदी के बहाव में रहा शव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तिरबलुआ गांव स्थित सरयू नदी से एक अधेड़ का उपलाता हुआ शव बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने आसपास के लोगों को शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना था कि अधेड़ का शव नदी के किनारे मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा हुआ था। उन्होंने शव से खून आने व शरीर पर चोट के निशान होने की पुष्टि की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शव को देखने से लगता है कि नदी के बहाव में वह दस से पन्द्रह घंटों के बीच रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह, एएसआई मोहन पासवान, एएसआई जयलाल राम व एएसआई शिवमंगल पासवान ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तमाम कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवाओं ने दी जानकारी

मंगलवार को तिरबलुआ गांव स्थित सरयू नदी में अधेड़ का उपलाता हुआ शव बरामद किया गया। इसकी सूचना गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से इसके शिनाख्त करने में सहयोग करने की अपील की। सोशल मीडिया से ही पुलिस को भी शव मिलने की जानकारी हो पाई। युवाओं के इस कार्य की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सकारात्मक पोस्ट करने से सामाजिक सौहार्द बना रहता है। सोशल मीडिया समाज को जोड़ने का एक आधुनिक साधन बन गया है।

क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्त करने की भी कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता आसानी से चल पाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024