दरौली: महावीरी जुलूस पर पथराव मामले में तीन फंसे

  • वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई
  • दो आरोपित गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान: महावीरी अखाड़ा के दौरान पत्थरबाजी करने के आरोप में प्रशासन ने तीन लोगों को नामजद किया है। इस मामले में सीओ अरविंद प्रसाद सिंह ने वीडियो फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय गांव दरौली में आयोजित होने वाला महावीरी आखाड़ा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए जैसे ही गांव के मध्य में स्थित एक धार्मिक स्थल के सामने से गुजरा तभी तीन युवक भीड़ के ऊपर जुलूस में भगदड़ कराने, शांति व्यवस्था भंग करने और समाज में जातीय हिंसा फैलाने के ख्याल से पत्थर फेंकने लगे। हालांकि पुलिस प्रशासन एवं कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ के चलते बड़ी घटना को बचा लिया गया।

वहीं एसपी डॉ. अभिनव कुमार ने दरौली पहुंच स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों को बुलाकर स्थिति नियंत्रित किया गया। इसके साथ ही एसपी ने जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा कराए गए वीडियो रिकॉर्डिंग के फुटेज को देखकर तीन असामाजिक उत्पाती युवकों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया। इसके बाद सीओ ने उकडेरी निवासी मिराज अंसारी, दरौली गांव निवासी आबिद हुसैन व खुर्रम खान को नामजद किया। पुलिस ने दरौली गांव निवासी दो आरोपित आबिद हुसैन व खुर्रम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीसरा आरोपित थाना क्षेत्र के उकडेरी गांव निवासी मिराज अंसारी फरार है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024