परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के नामांकन कार्य को लेकर बुधवार 20 अक्टूबर को बीडीओ अशोक कुमार ने इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी टेबुल के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक बुलाई है। सभी को बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश बीडीओ द्वारा दी गयी है। प्रखंड में 21 अक्टूबर से नामांकन का कार्य शुरू होने वाला है, जो 27 अक्टूबर तक चलेगा। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने नाम निर्देशन पत्र संलग्न व ऑनलाइन करने के लिए मुखिया पद के लिए 2 टेबुल, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच पद के लिए एक-एक टेबुल, पंच पद के लिए दो टेबुल और वार्ड सदस्य पद के लिए 4 टेबुल लगाने का फैसला किया है।
सभी टेबुल सहायक निर्वाची अधिकारी के अलावा 6 या 7 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 7 कर्मियों का सुरक्षित रखा गया है। जबकि बीडीओ सह निर्वाची अधिकारी अशोक कुमार (आरओ) के टेबुल पर पांच कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस टेबुल को सुरक्षित रखा गया है। निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों-कर्मियों की इसी से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को भी बैठक हुई। जिसमें सभी को जरूरी निर्देश दिए गए। मौके पर अनिल कुमार मिश्र, संदीप कुमार सोनी, महम्मद आलम, संजीव कुमार पांडेय व विजय कुमार यादव थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…