दरौली: पुण्यतिथि पर बसपा नायक कांशीराम को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के गौरी गांव स्थित आंबेडकर भवन में रविवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डा. टुनटुन बौद्ध के नेतृत्व में बसपा नायक कांशीराम की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सरोज कुमार ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब और काशीराम के विचारों को समाज में स्थापित करना आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि किसी भी व्यक्ति या समाज का विकास अंधविश्वास, पाखंड और नफरत से नहीं होगा बल्कि शांति, भाईचारा सही शिक्षा से होगा।

इस मौके पर संगठन की मजबूती के लिए दरौली भारतीय बौद्ध महासभा के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें डा. सरोज कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, गजेंद्र बौद्ध को महासचिव, रामायण राम व गीता देवी को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार व करिश्मा कुमारी को सचिव, रंजन गुप्ता, धर्मवीर बौद्ध को संगठन सचिव, विद्या सागर राम को संगठक, मीरा देवी को संस्कार सचिव मनोनीत किया गया। मौके पर बीके प्रसाद, कैप्टन आरएस बौद्ध, श्यामसुंदर बौद्ध, हरिशंकर बौद्ध, दीपक सम्राट, रवि आचार्य, अशोक सम्राट, मनोज कुमार, अनिल राम, जगदीश राम, शिवप्रसन्न राम, दशई राम, सरल राम, आरती देवी, शशिकांत राम, वकील राम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026