परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाने की टीम ने रविवार की शाम रसीद चक मठिया से शक के आधार पर एक युवक को एक पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सलोनेपुर निवासी नितेश कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जुड़कन और मठिया गांव में रविवार को महावीरी अखाड़ा का आयोजन हो रहा था। दोनों गांवों के ग्रामीण अखाड़ा और जुलूस लेकर रसीद चक स्थित गया दास उच्च विद्यालय परिसर के पास एकत्रित थे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसआइ भुवनेश्वर सिंह दलबल के साथ वहां मौजूद थे। इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मेले में एक युवक कमर में पिस्टल लेकर घूम रहा है। किसी अनहोनी होने से पूर्व उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांचोपरांत उसके पास से एक पिस्टल तथा एक गोली बरामद की गई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…