दरौली: अनियंत्रित स्कार्पियो के धक्के से दो मासूम घायल, पीएमसीएच रेफर

दोनों घर से बथान जा रहा था सोने, दोनों की बनी हुई है नाजुक स्थिति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्थित दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर बीते बुधवार की रात्रि 9:00 बजे आ रहे एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार दो लड़का को धक्का मार दिया. जिसमें दोनों लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार करूं गांव के हरिजन टोली के विद्याराम का 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार तथा गामा राम का 10 वर्षीय पुत्र राम सुंदर कुमार रात्रि के 9:00 बजे के करीब रोज की भांति है. घर से खाना खाकर बतान में सोने जा रहा था. इसी क्रम में दरौली की तरफ से आ रहे अनियंत्रित स्कार्पियो ने दोनों लड़कों को दोनों लड़कों को धक्का मार दिया तथा खुद एक शीशम से जाकर टकरा गया.

जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक इकट्ठा होते तब तक क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को छोड़कर चालक फरार हो गया था. वहीं जब तक वही जब लोगों ने दो साइकिल सड़क पर गिरे दिखाई प्रतीत हुआ तो पास जाकर देखा तो दो मासूम लड़का खून से लथपथ सड़क किनारे गंभीर अवस्था में बेहोशी हालत में पड़ा था. आसपास के लोगों ने दोनों लड़कों को पहचान कर परिजनों को सूचना दिया. जिसके उपरांत परिजनों ने आनन-फानन में दोनों लड़कों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच के उपरांत दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचे दरौली पीएसआई संजीत कुमार तथा एसआई विनोद कुमार ने स्कॉर्पियो अपने कब्जे में ले लिया तथा इस घटना के संबंध में जांच में जुट गई.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024