बसंतपुर: पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार की सुबह हुई मारपीट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मृतक बसावं गांव के तारकेश्वर सिंह का पुत्र प्रफुल्ल कुमार (30) के घायल भाई पंकज कुमार द्वारा गुरुवार को सिवान नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी को दिए फर्द बयान पर बसंतपुर थाना में कांड संख्या 132/22 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है कि बुधवार की सुबह अपने पुराने घर से नए मकान पर जा रहा था. तभी एक बाइक पर सवार होकर मेरे ही गांव के मनु कुमार उर्फ बनरी व उसका भाई अमितेश कुमार उर्फ सिकरी आये व गाली देते हुए मुझे पकड़ने के लिए दौड़े.

तब मैं भागा तो मनु ने लोहे के दाब को उल्टा कर मारा. जिससे मेरे बाएं हांथ के अंगूठा पर चोट लगा. चिल्लाने पर पहुंचे मेरे बड़े भाई प्रफुल्ल पर मनु व अमितेश ने लोहे के दाब से प्रहार कर सर फोड़ दिया. उसके बाद मेरी माँ आशा देवी बचाने आई तो मनु की चाची, मां समेत तीन महिलाओं ने मिलकर उनके साथ भी मारपीट की. बसंतपुर सीएचसी से रेफर होने के बाद सिवान सदर अस्पताल में मेरे भाई प्रफुल्ल की मौत हो गई. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मनु कुमार व अमितेश कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनो को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026