दरौली: पिपरहिया में आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया में शनिवार की दोपहर आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ी राख हो गयी. झोपड़ी पिपरहिया निवासी रमेश चौहान की थी. अगलगी उस समय हुई जब झोपड़ी में दोपहर का खाना महिलाएं बना रही थीं. तब तक चिंगारी निकल झोपड़ी में आग पकड़ ली. इधर आग की लपट देख महिलाओं ने शोर मचाया,लेकिन तब तक आग ने नजदीक के एक अन्य झोपड़ी को भी अपनी आगोश में लिया. आग की लपटें देख ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित होकर उसे बुझाने में जुट गए. ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दो झोपड़ियों में रखा सारा सामान नष्ट हो चुका था.

पीड़िता ने बताया कि अगलगी की घटना में झोपड़ी में रखा नगदी रुपया, बिस्तर, कपड़ा, चारपाई, चौकी, अनाज सहित एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अगलगी की सूचना पर पहुंचे मुखिया उत्तम गोंड़ व योगेंद्र पांडेय ने पीड़ित परिवार से मिल हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस संबंध में सीओ अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि अगलगी में क्षति के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं. क्षति के आकलन के बाद आपदा राहत कोष से सहायता मुहैया कराई जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026