परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कैथी गांव में नकाबपोश चोर जबरन महिला के घर में घुस गए. इसके बाद हथियार का भय दिखा जबरन महिला के शरीर से कीमती जेवर उतार लिया। महिला के चीखने चिल्लाने व विरोध करने के बाद नकाबपोश चोरों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसके बाद महिला के चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों के आने की भनक लग गयी।
अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भागने में कामयाब हो गए. अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक चोर आराम से निकल गए. इस मामले में कैथी गांव निवासी मोहरम अंसारी की पत्नी जुबैदा खातून ने आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब महिला के घर के लोग बगल में आए तिलक समारोह में गए थे. इस दौरान चोरों ने महिला के घर के बेडरूम से नगदी 15 हजार रुपए भी निकाल लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…