परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली मोड़ पर मंगलवार को बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बेलाव गांव निवासी प्रियंका कुमारी व अनुजा कुमारी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों बहने बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रही थीं।
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी। आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बहने बाइक से ही प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…