परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी में मंगलवार की सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा। वहीं मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान आकाश पड़ित की पत्नी 25 वर्षीय ललिता देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृत ललिता के भाई सह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा नवका टोला निवासी विनय कुमार ने बताया इस उसकी बहन के ससुराल के लोगों द्वारा उन्हें फोन किया गया कि आपकी बहन की तबीयत बहुत खराब है। भी मैं रास्ते में पहुंचा तो बताया गया इस उसकी मौत हो गई है।
मौके पर पहुंचा तो देखा कि मेरी बहन का शव पड़ा हुआ है। उसके गले पर जख्म के निशान थे। मामले में मृत ललिता के भाई विनय ने बताया कि मई 2022 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा नवका टोला निवासी हरेंद्र पड़ित की पुत्री ललिता देवी की शादी एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी टोला गांव निवासी दिलीप पंडित के पुत्र आकाश कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज में संपन्न हुई थी। विनय के अनुसार शादी के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक देने की बात हुई थी। बाद में लड़के वाले बुलेट बाइक की मांग करने लगे तो वह भी दी गई। इसके बावजूद बार बार बार मेरी बहन को दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…