दरौली: बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने महिला को मारी गोली, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सरना गांव में रविवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति होने के कारण चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान सरना निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि रविवार की देर शाम उर्मिला देवी अपने घर में भोजन बना रही थी। तभी एक बाइक पर सवार अज्ञात तीन बदमाश आए और उस पर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली महिला के सिर में लगी।

स्वजन आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला का इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर दरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतक के स्वजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि पूर्व में भी घायल महिला के पुत्र पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई थी, इसमें वह बाल-बाल बच गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026