दारौंदा: जाति आधारित गणना अपलोड कार्य चालीस प्रतिशत पूर्ण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में तीनों से प्रथम चरण के जाति आधारित गणना डाटा सीबीएस पोर्टल पर अपलोड करने का काम तीनों दिनों से चल रहा है। चार्ज अधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत अपलोड कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जाति आधारित गणना कार्य के डाटा को अपलोड का कार्य तेजी गति से चल रहा है। एप पर अपलोड करने में कभी-कभी नेटवर्क की समस्या आ रही है। इसके बावजूद करीब 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सबसे अधिक जलालपुर पंचायत एवं करसौत पंचायत का करीब 65 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य पंचायतों में भी 25 से 45 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायतवार कार्यपालक सहायक एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि कार्यपालक सहायकों को तेज गति से डाटा इंट्री करने का दिशानिर्देश दिया गया है। ज्ञात हो कि दारौंदा में जाति आधारित गणना कार्य में कुल भवनों की संख्या 23 हजार 871 है। मकानों की संख्या 24 हजार 922 है। इसमें कुल परिवारों की संख्या 41 हजार 6288 है। इन परिवारों में सदस्यों की संख्या 2 लाख 53 हजार 549 है। दारौंदा में कुल गणना ब्लाक 233 एवं उप गणना ब्लाक 204 बनाया गया था। 21 जनवरी को जाति आधारित गणना का प्रथम चरण समाप्त हो गया। इस दौरान परिवार मकानों की सूची इंट्री 22 फरवरी से शुरू हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024