परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के डूमरहर गांव में शनिवार की सुबह राजकीय मध्य विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में बच्चों की समय से पढ़ाई नहीं होती और ना ही शिक्षक ही समय से विद्यालय आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को जब विद्यालय खुला उस समय स्कूल में मात्र सात शिक्षक ही उपस्थित थे।
जबकि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में 10 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। विद्यालय में 310 छात्रों की जगह सिर्फ 132 छात्र ही उपस्थित थे। ग्रामीणों द्वारा प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा तो शिक्षकों से जानकारी मिली कि वो नगर पंचायत चुनाव ड्यूटी में हैं। वही प्रभारी हेडमास्टर विजय कुमार शाही भी अनुपस्थित मिले। ग्रामीणों ने डीएम एडीएम, एसडीओ, डीईओ, बीडीओ से मामले की जांच करने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…