परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भवानी भवानी मार्केट स्थित मीणा देवी के आर्केस्ट्रा के अड्डा से शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया और वहां लावारिस स्थिति में खड़ी तीन बाइक को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भवानी मार्केट में चल रहे आधा दर्जन आर्केस्ट्रा के अड्डा से शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर आर्केस्ट्रा में काम कर रहे लोगों द्वारा की जा रही है।
इसको लेकर पुलिस ने छापेमारी की। जहां से बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी मनु राय को हिरासत में लिया गया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आर्केस्ट्रा के अड्डे पर छापेमारी की गई थी जहां से एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं लावारिस हालत में खड़ी तीन बाइक को भी जब्त किया गया है जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…