परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मल पुरवा गांव के निकट सरयू नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मल पुरवा गांव निवासी स्व. बच्चा तुरहा का 22 वर्षीय पुत्र राजा तुरहा के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। राजा मछली पकड़ने के लिए सरयू घाट पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरी पानी में चला गया। राजा को डूबते देख पास में बकरी चरा रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो लोग मौके पर पहुंचे और राजा को किसी तरह पानी से बाहर निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी। राजा की मृत्यु की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। राजा किसान परिवार से आता है।
पिता के मृत्यु के बाद राजा खेती बाड़ी का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। इधर सरयू नदी में डूबकर युवक की मृत्यु होने की जानकारी जैसे ही दरौली थाने की पुलिस को हुई। घटना के बाद दरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया। घटना के बारे में बताया जाता है की इन दिनों दरौली का सरयू नदी उफान पर है।बीच में कुछ ज्यादा पानी की बढ़ोतरी की वजह से नदी के किनारों पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बताया जाता है कि बकरी चरा रही महिला के लोगों को बताने के 3 घंटे तक पानी में कड़ी मशक्कत के बाद मृतक युवक का शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक की मां रंभा कुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…