दरौली: कंपाइंड के चपेट में आने से महिला की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसडा गांव के समीप गुठनी के तरफ से आ रहे कंपाइंड की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब दरौली की तरफ से जा रहे बाईक सवार कंपाइन के चपेट में आ गया। ग्रामिणों ने कि आन्दर थाना क्षेत्र के परेजी गांव निवासी 30 वर्षीय फुलमती देवी पती दिनेश चौहान अपनी बहन के लड़के के साथ गुठनी थाना के बसुआरी गांव अपने बहन के घर छठ पूजा करने के लिए जा रही थी।

तभी अगसडा के पास कंपाइंड के चपेट में बाईक के आ जाने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई की और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाईक चलक और मृतिका के दो छोटे छोटे बच्चों को आंशिक चोट आने की बात बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते हैं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को   अंत्यपरीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया। सूचना मिलने पर स्थानिय विधायक सत्यदेव राम घटना स्थल पर पहुच कर घटना की जानकारी लिया । और जल्द मुआवजे दिलाने की बात कही ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026