सिवान में हथियार के बट से वार कर सब्जी व्यवसायी से लूट, व्यवसायियों में दहशत

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लखनौरा सब्जी मंडी में शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन बदमाशाें ने एक सब्जी व्यवसायी से हथियार का भय दिखा एक लाख रुपये की लूट कर ली। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने सब्जी व्यवसायी को पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया तथा उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घायल व्यवसायी गोपालपुर निवासी दिलीप साह का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जबकि पकड़ा गया बदमाश असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी न्यूट्रल राय उर्फ विकल राय बताया जाता है जिसका इलाज पुलिस देखरेख में अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से एक पिस्टल तथा एक गोली बरामद की है।

बताया जाता है कि सब्जी के थोक व्यवसायी दिलीप साह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके और पिस्टल के बट से उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया तथा उनके पास से गला की चाबी छीन ली और गल्ले में रखें एक लाख रुपये लूट कर भागने लगे तभी पीछे से व्यवसायी दिलीप साह ने एक बदमाश को पकड़ लिया इस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक जमीन पर गिर गई। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों को आते देख दो बदमाश फरार हो गए। वहीं एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी तथा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर छापेमारी में जुटी थी। मामले में ओपी प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026