दरौली: हनुमान की आराधना से सभी समस्याओं का समाधान संभव : चक्रपाणी महाराज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के नेपुरा में चल रहे सीताराम महायज्ञ में प्रवचन के दौरान शनिवार की शाम यूपी के बलिया से रामकथा वाचक रामदूत चक्रपाणी महाराज ने कहा कि भगवान हनुमान की आराधना से सभी समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान बारे में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है कि कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो न होइ तात तुम्ह पाहीं अर्थात संसार में कौन सा ऐसा कार्य है, जो आपसे नहीं हो सकता,सभी कार्य को संपन्न करने की क्षमता केवल आप में ही हैं।

भगवान राम पर जब विकट समस्या आई तो आप ही ने उनका सहयोग किया, आप ही भगवान राम के अनन्य भक्त तो है ही, साथ ही उनके विशेष कृपा पात्र भी हैं। महाराज ने बताया कि रामायण में वर्णित है कि भगवान राम के कार्य के लिए ही भगवान हनुमान का जन्म (अवतार) हुआ है। हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, हनुमान अष्टक समेत कई स्थानों के उदाहरण द्वारा उन्होंने हनुमान की महिमा का बखान किया। इस मौके पर अमरनाथ दुबे, प्रभुनाथ राय, डा. उमेश पांडेय, पूर्णश्वर पांडेय, सातेश्वर पांडेय, चंदू, गोपाल पांडेय, सुवेश पांडेय, रघुनाथ दास समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026