परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी टोली माधोपुर गांव के श्मशान घाट में कचरा प्रबंधन इकाई केंद्र भवन निर्माण का विरोध ग्रामीणों ने करते हुए बीडीओ को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन मामले में प्रशासन द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा प्राथमिकी की गई।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को बसंतपुर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलकर आपबीती सुनाई। इस पर सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल के माध्यम से बीडीओ से संपर्क कर निर्दोष लोगों पर किए गए मुकदमे का शीघ्र निराकरण करने को कहा। मौके पर देवेंद्र प्रसाद, मदन प्रसाद, संतोष प्रसाद, सुखारी प्रसाद, जलेश्वर प्रसाद, लालबाबू प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…