दारौंदा: मत्स्य सहयोग समिति चुनाव को नामांकन के अंतिम दिन 24 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय मत्स्य सहयोग समिति चुनाव के लिए सोमवार को अंतिम दिन 24 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी, सचिव पद के लिए एक, सामान्य सदस्य के लिए 10 एवं कार्यकारी सदस्य के लिए 11 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया गया है। इसके पहले रविवार को पहले दिन एक सचिव एवं सदस्य पद के लिए नामांकन किया गया था।

अब कुल मिलाकर अभ्यर्थियों की संख्या 26 हो गई है। इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों में कुल 26 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसमें सचिव पद के लिए दो, अध्यक्ष पद के दो अभ्यर्थी तथा सदस्य पद के लिए 22 अभ्यर्थी शामिल हैं। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन होने के कारण अभ्यर्थियों की काफी भीड़ देखी गई। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों का संवीक्षा 18 एवं 19 अक्टूबर को, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की तिथि 26 अक्टूबर, मतदान चार नवंबर एवं मतगणना इसी दिन मतदान के बाद की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026