✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले के पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही जनहित के विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन नवंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।
पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि आज केंद्र में बैठी भाजपा सरकार महंगाई को आसमान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वह पूंजीपतियों के पक्ष में काम करने में मशगूल है। उसे आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है। बैठक में प्रदीप कुशवाहा, रामनरेश यादव, अरविंद राम, खालिद हुसैन, सुनारपति देवी, उमापति देवी, राजवंशी यादव, उषा देवी, गोवर्धन मांझी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…