दरौंदा: पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध ग्रामीणों ने की सड़क जाम

  • ग्रामीण सड़क के बीचो-बीच टायर जला आगजनी कर अपनी मांग पर करीब चार घंटे तक डटे रहे
  • जब रात तक नहीं लौटा तो सभी परेशान होने लगे
  • पुलिस निष्क्रियता चिंता बढ़ाने का काम कर रही है
  • 04 घंटे तक सीवान-पैगम्बरपुर सड़क रहा जाम
  • 03 दिनों से लापता है कुरियर ब्वाय सुभाष सिंह

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल करसौत के समीप गुरुवार को पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक इस सड़क पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि करसौत निवासी सुभाष कुमार सिंह मंगलवार की रात से लापता है। इसकी सूचना सुभाष कुमार सिंह की पत्नी निभा देवी ने दरौंदा पुलिस को दी है। बावजूद पुलिस सोई रहीं। पुलिस को दिए आवेदन में निभा देवी ने कहा है कि उसके पति सीवान में कुरियर ब्वाय के रूप में काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले। जब रात तक नहीं लौटे तो सभी परेशान होने लगे। उनका मोबाइल भी बंद है। निभा देवी ने पुलिस से भी अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई। आवेदन देने के बावजूद अबतक पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। पुलिस यदि तत्परता दिखाती तो अब तक सुभाष कुमार सिंह अपने घर आ गए होते। पुलिस की निष्क्रियता परिजनों की चिंता बढ़ाने का काम कर रही है। यदि पुलिस शीघ्र ही उन्हें नहीं ढूढ़ती है तो हम चुप नहीं बैठेंगे। ग्रामीण करसौत गांव में एसपी अभिनव कुमार को बुलाने की मांग पर अड़े थे। ग्रामीण सड़क के बीचो-बीच टायर जला आगजनी कर अपनी मांग पर करीब चार घंटे तक डटे रहे। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एसआई अमित कुमार सिंह, महाराजगंज इंस्पेक्टर, महाराजगंज व जीबीनगर पुलिस पहुंची।

झेलनी पड़ी ग्रामीणों की नाराजगी

पदाधिकारियों को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की। स्थिति को देखते हुए एसडीपीओ महाराजगंज पोलस्त कुमार भी पहुंचे। मिडिल स्कूल करसौत से एसडीपीओ पोलस्त कुमार, दरौंदा बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, दरौदा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, महाराजगंज इस्पेक्टर व एसआई अमित कुमार सिंह पदाधिकारी लापता हुए युवक के घर गए। एसडीपीओ ने लापता युवक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने लापता युवक का शीघ्र पता करने का आश्वासन दिया। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क पर से हटे। पुलिस ने बताया कि लापता युवक का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026