परवेज अख्तर/सिवान: सीमावर्ती प्रदेशों के अलावा बिहार में भी डेंगू, चिकनगुनिया आदि से संबंधित बुखार के मामले सामने आने के बाद पूरा विभाग सतर्क हो गया है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को पटना की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन पहुंची। वहां से डॉक्टर जहीर आलम के साथ गंधर्पा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंच कर बच्चों का सैंपल लिया। बता दें कि उत्तरप्रदेश में डेंगू, चिकनगुनिया सहित वायरल फीवर की चपेट में कई बच्चे आ गए हैं। इसके कुछ मामले उत्तरप्रदेश के अन्य सीमावर्ती प्रदेशों के साथ-साथ बिहार में भी सामने आए हैं।
इसे लेकर प्रदेश भर में विभागीय सतर्कता बढ़ गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क और चौकन्ना कर दिया गया है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे गांवों के बच्चों से सैंपल लिया जा रहा है। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे मामले भी सामने नहीं आया फिर भी विभाग किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए एहतियातन पहले से ही बच्चों से सैंपल लेकर जांच कर आने वाले हर ऐसे मामलों का सामना करने के पहले से तैयार रहने की कोशिश की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…