परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक बीसीएम महिमा कुमारी के नेतृत्व में हुई. बैठक के दौरान एक महीने के अंदर हुए कार्यों की समीक्षा की गई. महिमा कुमारी ने आने वाले एक महीने में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दिया. उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यक्षेत्र में घूम कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें.
अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है. अस्पताल में जाकर सभी प्रकार की सुविधा का लाभ उठाएं. बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ता सुनीला देवी, प्रतिमा देवी, संजू देवी, शांति देवी, बसंती देवी, अमृता देवी, मीना देवी, ममता देवी, प्रतिमा देवी के अलावे अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रही.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…