सीवान में अपाची बाइक सवार लुटेरों ने युवक से मोबाइल व पैसा लूटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इलाके में सोमवार की दोपहर अपाचे बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक युवक को धमाका कर मोबाइल और पैसे लूट कर फरार हो गए. पीड़ित युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हाहवां गांव निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई हैं. घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने घर हहवां गांव से धोववलिया होते हुए हरकेशपुर के रास्ते महाराजगंज मार्केट करने के लिए जा रहा था. तभी हरकेशपुर गांव के नजदीक अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में नकाबपोश लुटेरों ने उनकी स्प्लेंडर बाइक को रोककर धमकाने लगे.

इसके बाद उसके पॉकेट से 8000 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भाग खड़े हुए। इधर पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी हैं. गौरतलब है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र में लूट जैसी घटनाएं चरम पर हैं. थाना क्षेत्र के धोबवलिया-महुआरी रेलवे अंडरपास इन दिनों लुटेरों का अड्डा बन गया हैं. यहां प्रत्येक दिन किसी न किसी व्यक्ति को डरा धमका मारपीट कर पैसे मोबाइल की लूट कर ली जाती हैं. गत दिन पूर्व ही एक ट्रैक्टर ड्राइवर से हथियार के बल पर लुटेरों ने 8 हजार रुपये और दो मोबाइल की लूट कर ली थी, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था.

घटनास्थल पर पुलिस ने कि मामले की जांच

युवक से मोबाइल पैसे लूट की घटना के बाद महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024