परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड के धनौती गांव में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों के बीच कम लागत पर मुर्गी का चूजा का वितरण किया गया. बता दें कि भारतीय अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पोल्ट्री निदेशालय हैदराबाद के द्वारा विकसित उन्नत प्रजाति की रंगीन मुर्गियों को पालकर ग्रामीण युवा एवं महिलाएं प्रति मुर्गी एक हजार की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.
बुधवार को धनौती गांव में एससीएसपी के तहत आयोजित संगोष्ठी में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के पोल्ट्री सीड परियोजना के डॉ पंकज कुमार ने बताया कि इसे बृहत स्तर पर कर के अपने जीविका के साथ साथ आमदनी को बढ़ा सकते हैं. वहीं पोल्ट्री परियोजना के अविनाश कुमार पासवान ने बताया कि विश्वविद्यालय के तरफ से इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है. किसान चाहे तो अपने पशुपालक पदाधिकारी या आत्मा से मिलकर पशु विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. इस दौरान वीरेंद्र कुशवाहा न अपने वार्ड के लोगो के बीच चूजा का वितरण कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…