सिवान: संजय गोंड हत्याकांड में एक धराया, जेल

मृतक की पत्नी ने पांच लोगों को किया था नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी संजय गोंड हत्याकांड में बीती रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भरौली गांव निवासी नामजद अभियुक्त अमर सिंह को धर दबोचा. वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गौरतलब हो कि इस हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी दीपा देवी ने सोमवार की देर शाम स्थानीय थाना में आवेदन देकर कुल पांच लोगों को नामजद किया है. जिसमें भरौली पंचायत के मुखिया सह भीखपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह, भाई उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश सिंह एवं भरौली गांव निवासी अमर सिंह शामिल है.

जिसमें एक अभियुक्त अमर सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. आपको बता दें कि बीते सोमवार को उक्त नामजदों द्वारा संजय गोंड़ को तबाड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी. शव को अगले दिन शौच करने गए ग्रामीणों ने गडार गांव के शाही के बगीचा में शव को देखा था. तत्पश्चात स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026