दरौंदा: खेत में चारा चर रहे मवेशी को भाला मारकर उतारा मौत के घाट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सोमवार को खेत में मवेशी चराने के दौरान एक शख्स ने भाला घोपकर मवेशी की हत्या कर दी. घटना के बाद मवेशी मालिक ने दरौंदा थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इधर घटना के संबंध में पकवालिया पंचायत के बलुआ गांव निवासी गामा यादव ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने गाय को खेतों में चलाने के लिए लेकर गया हुआ था. उसकी गाय इधर-उधर चारा चल रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक शख्स ने गाय के पेट में भाला घोंप दिया. जिसके बाद वह वहीं पर गिर कर तड़पने लगी. काफी दूर भाग और पानी पिलाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

बाद में उसकी मृत्यु हो गई. पीड़ित गामा यादव ने बताया कि गाय उसके खेत में थोड़ा सा चारा ली थी. जिसके बाद आरोपित आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए अपने घर से नुकीला भाला लेकर दौड़ा-दौड़ा आया और गाय के पेट में गोद दिया. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए है. इधर खेत मालिक के द्वारा बेजुबान पशुओं की हत्या के बाद गांव के लोगों ने उसकी आलोचना करना शुरू कर दिया है. गांव के लोगों का कहना है कि पशु पर क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं कुछ लोगों ने तत्काल प्रशासन को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने की बात कही गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026