परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के कारगिल पेट्रोल पंप समीप सोमवार की सुबह अज्ञात स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. सराय ओपी की गश्त दल की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां उनका इलाज कर स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना मेडिकल कालेज (पीएमसीएच) रेफर कर दिया.
घायल की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मांझी गांव माली टोला निवासी नूर हसन मियां एवं उनका पोता इनूस अली के रूप में हुई . घायलों ने बताया कि बाइक से हम दोनों रेपूरा एक शादी में जा रहे थे.जैसे अभी कारगिल पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो पीछे आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी.इस कारण अनियंत्रित होकर हम दोनों गिर गए.पुलिस हम दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई. वहीं पुलिस ने घायल के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…