दारौंदा: सात को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

परवेज अख्तर/ सिवान: दारौंदा सात को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाई जाएगी। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि सात नवंबर को कृमि मुक्ति दिवस और 11 नवंबर को माप अप राउंड का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में एक से 19 आयु तक के सभी बच्चे एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चा किन्हीं कारणों से छूट जाता है तो 11 नवंबर को माप अप राउंड में उसे अल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। साथ ही अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आशा द्वारा अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

तैयार किया जाएगा माइक्रोप्लान, होगा प्रचार-प्रसार :

स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान की सफलता को लेकर सभी सरकारी विद्यालयों एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, पंपलेट और माइकिंग आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा इससे कोई भी बच्चा यह दवाई खाने से छूट ना पाए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को उम्र के अनुसार खुराक दी जाएगी। उसी के हिसाब से बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024