दारौंदा: सरकारी रास्ते से प्रशासन से हटाया अतिक्रमण

परवेज अख्तर/ सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द गांव में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी रास्ते पर कब्जा किए जाने पर अतिक्रमण खाली कराने गए अधिकारियों को आक्रोश झेलना पड़ा। काफी प्रयास के बाद अतिक्रमण हटाया गया। सीओ दीनानाथ कुमार ने बताया कि कोड़ारी खुर्द गांव निवासी दिलीप तिवारी द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत के आलोक में जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह सहित महिला ओपी पुरुष पुलिस बल के साथ अतिक्रमण खाली कराने के लिए टीम पहुंची। इस क्रम में अतिक्रमणकारी संतोष सिंह द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध किया गया।

इस क्रम में अतिक्रमणकारी एवं पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया। सीओ ने बताया कि मौजा कोड़ारी खुर्द थाना नंबर 190, खाता संख्या 15, सर्वे नंबर 843 में कोड़ारी खुर्द निवासी दिलीप तिवारी के घर के सामने संतोष सिंह द्वारा अतिक्रमण किया गया था।

इसमें जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को काफी संख्या में महिला एवं पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों की भी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इधर, संतोष सिंह का कहना है कि सरकारी स्तर पर अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई नोटिस नहीं मिला था। कोड़ारी खुर्द गांव अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद सीओ ने दारौंदा बाजार में भी सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटवाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026