परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के कौथुआ सांरगपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह अभुई निवासी शत्रुघ्न प्रसाद का निधन सोमवार को गोरखपुर में एक अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे वर्ष 2005 में एवं 2010 में मुखिया निर्वाचित किए गए थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शव गांव पहुंचते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उनके अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनके निधन पर प्रमुख विनय कुमार सिंह, मुखिया संजू देवी, अमित कुमार, संदीप कुमार, अवधेश कुमार, नागेंद्र यादव, पूर्व बीडीसी अनिल कुमार तिवारी, पूर्व मुखिया जयनारायण सिंह, राजेंद्र मांझी, भागवत महतो, रवींद्र कुमार आदि ने शोक व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…