परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार निवासी दिव्यांग ओमप्रकाश गुप्ता को श्रीराम सेवा समिति महाराजगंज के प्रयास से सारण जिला बनियापुर पीएचसी में आयोजित दिव्यांग शिविर में प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ द्वारा ट्राई साइकिल दिया गया। इस संबंध में श्रीराम सेवा समिति के सचिव वीरेश कुमार पाठक ने बताया कि दिव्यांग ओमप्रकाश गुप्ता बहुत ही गरीब है।
वह अंडा बेचकर अपने और अपने परिवार के भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों की मांग पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से बनियापुर दिव्यांग शिविर में उसे बीडीओ द्वारा ट्राई साइकिल भेंट किया गया। इस मौके पर श्रीनिवास सिंह, वीरेश कुमार पाठक, बासुदेव कुमार, चंदन दुबे, टुनटुन चौरसिया, रवि गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…