परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के वैदापुर बिशनपुरा गांव में बिजली के खंभे से गाय के संपर्क होने पर करंट लग गया. जिससे घटनास्थल पर ही गाय की मौत हो गई. गाय वैदापुर बिशनपुरा गांव निवासी शिवरतन महतो की है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि लगातार बारिश होने से ट्रांसफार्मर पर पानी गिरने से विधुत पोल में बिजली प्रवाहित होने लगी. उसी दौरान गाय अचानक बिजली के पोल के संपर्क में आ गई.
जिसके बाद गाय को करंट लग गया. जिससे गाय की मौत हो गई. परिजनों द्वारा विद्युत विभाग के कर्मी को इसकी सूचना दी. जिसके बाद विद्युत सप्लाई को काटा गया. परिजनों का कहना है कि द्वार से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को सूचना दिया गया था. लेकिन किसी ने इस पर अमल नहीं किया जिसका परिणाम है कि आज बिजली के संपर्क में आने से गाय की मौत हो गई. गाय की मौत के बाद परिजनों ने विद्युत विभाग से मुआवजा देने की मांग की.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…