सिसवन: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष महिला सहित नौ घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के नया गांव में शनिवार की शाम पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें महिला सहित कुल नौ लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक योगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, दीपक सिंह, नितेश सिंह, मंजू देवी, रणजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, लाखों कुंवर एवं सुधा देवी घायलों में शामिल है.

मारपीट के बाद दोनों पक्षों में अब भी तनाव का माहौल कायम है. हालांकि ओपी पुलिस विवाद के बाद नजर रख रही है. इधर घायलों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी के लिए ओपी थाने को आवेदन दी है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों द्वारा आवेदन मिली है मामले की जांच की जा रही है उसके बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. तब तक तनाव को देखते हुए गश्ती दल को लगाया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026