दरौंदा: समाजसेवी के निधन की खबर सुनकर पहुंचे दरौंदा विधायक व्यास सिंह

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत के पूर्व सरपंच आशा देवी के पति समाजसेवी संजय कुमार सिंह उर्फ राजा ठाकुर का निधन की खबर सुनकर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह अपने समर्थकों के साथ उनके घर पिपरा दरौंदा में मिलने आए. बतादें कि बुधवार की सुबह दिल्ली अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी निधन हो गई. बतादें कि राजा ठाकुर कई दिनों से सांस से संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. मंगलवार दोपहर में अचानक उनका तबियत बिगड़ गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. लेकिन बेहत इलाज के लिए डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया.

जिसके बाद परिजनों द्वारा उनको दिल्ली ले जाया जा रहा था. जिसके बाद निधन हो गया. राजा ठाकुर पूर्व शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र हैं. इधर निधन की खबर सुनकर दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह मिलने के लिए आए. इस दौरान छोटे खान, रंजीत सिंह, संजय सिंह, खलीफा बाबा, संजय गिरी, सत्येंद्र गिरी, मंटू तिवारी, बलिराम सिंह, हरेंद्र यादव, रवि सिंह, सुमित सिंह, नवीन कुमार, राजवर्धन सिंह, बृजनंदन सिंह, सेठ सिंह, दिनेश राय, राजीव कुमार भारती, आशुतोष चंदन, धर्मेंद्र गौरी यादव, शेखर राय, नीरज राय, छोटकू सिंह, नंदकिशोर यादव, रामा यादव, धर्मनाथ यादव, विशाल यादव, राजू राय, अवधेश ठाकुर के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024