परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दरौली बाजार निवासी इसरार खान(15 वर्ष) को आपसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात उसके शरीर पर उसके चचेरा चाचा ने तेजाब फेंक दिया गया।जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।आनन-फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए गुरुवार की अलसुबह चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां घायल युवक का इलाज जारी था।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात 8:00 बजे इसरार खान गांव से ही दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहा था कि उसके चचेरा चाचा मोहर्रम खान ने पूर्व दुश्मनागत को लेकर इसरार के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना को अंजाम देने के बाद चचेरा चाचा मोहर्रम खान समेत उनका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। झुलसे हुए युवक के लिखित आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।साथ हीं आरोपित चचेरा चाचा मोहर्रम खान के गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…