परवेज अख्तर/सिवान: दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को दारौंदा थाना परिसर में थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज की अध्यक्षता में बैठक की गई। सभी ने पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आश्वासन दिया। कहा कि दारौंदा प्रखंड आपसी भाईचारा का मिसाल रहा है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रकाश की पुख्ता इंतजाम करने, पूजा कमिटी के सभी का पहचान पत्र बनाने, बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेने, पानी एवं बालू का इंतजाम रखने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पूजा स्थलों पर नर्तकी कार्यक्रम नहीं कराने की सुझाव दिया।
दर्शन के दौरान पुरुष एवं महिला को आने जाने की अलग-अलग व्यवस्था करने का सुझाव कमिटी के सदस्यों को दी। पूजा स्थलों पर प्रकाश की पुख्ता इंतजाम किया जाए, ताकि छेड़खानी करने वालों मनचलों की पहचान हो सके। मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान बीडीसी हरीश यादव, बिनोद गुप्ता, बरुण तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, धर्मेंद्र यादव, फूल चंद्र राम, बलवंत कुमार, राजेश कुमार, संतोष साह, विकास महतो आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…